मीराबाई चानू गोल्ड मेडल से चूकीं, एश‍ियन गेम्स में जीता ये मेडल, जय मीणा ने सॉफ्ट टेन‍िस में रचा इत‍िहास

Spread the love

आज एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट कई इवेंट में एक्शन में हैं. स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल अपे नाम किया है. भारत ने अब तक 9 मेडल जीत लिए हैं.हालांकि मीराबाई चानू गोल्ड मेडल से चूक गयीं जबकि जय मीणा ने सॉफ्ट टेन‍िस में रच दिया इत‍िहास.

एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान के आइची-नागोया में जारी है. आज (23 सितंबर) खेलों का पांचवां दिन हैं. बुधवार को भारतीय एथलीट कई इवेंट में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग के महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है. उन्होंने कुल 198 किग्रो उठाया (स्नैच में 87 किग्रो और क्लीन एंड जर्क में 111 किग्रो)। वह उत्तर कारिया की गोल्ड मेडलिस्ट री सॉन्ग गम से 17 किग्रो पीछे रहीं. चानू ने मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है.

भारत ने 28 साल बाद एशियन गेम्स में वेटलिफ्टिंग मेडल हासिल किया है. यह एशियन गेम्स में चानू का पहला मेडल है. वह पिछले एशियन गेम्स में चौथे स्थान पर रही थीं. चानू ने ओलंपिक में एक सिल्वर जबकि कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन गोल्ड मेडल जीते हैं.

भारत के अब तक कुल मेडल

  1. इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
  2. इलावेनिल वलारिवन- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
  3. रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
  4. सुचिका तरियाल- विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा (MMA)- ब्रॉन्ज
  5. रुद्रांक्ष पाटिल- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज
  6. हिमांशु ढिल्लों- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
  7. महिला क्रिकेट टीम: गोल्ड
  8. राइजा ढ‍िल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल- विमेंस स्कीट टीम इंवेंट (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज
  9. अनंतजीत स‍िंह नरुका, मेराज अहमद खान और भवतेघ सिंह ग‍िल- मेन्स स्कीट टीम इंवेंट (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज
  10. जय मीणा (सॉफ्ट टेन‍िस) : ब्रॉन्ज
  11. मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग): सिल्वर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *