बांदा में ट्रक ने किसान को मारी टक्कर, 20 मीटर तक घसीटा, चक्के में फंसी रही लाश और बाइक

Spread the love

UP के बांदा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई. ट्रक किसान को करीब 20 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए आग निकल गया. घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि सोमवार को 55 साल के एक किसान की उस समय मौत हो गई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. उन्हें ट्रक 20 मीटर तक घसीट कर आगे ले गया था.

ट्रक ने शव को 20 मीटर तक घसीटा

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब 10 बजे कानपुर-सागर नेशनल हाइवे पर श्रीनगर थाना क्षेत्र के बोलारही चौराहे पर हुई. श्रीनगर पुलिस थाना प्रभारी शिवपाल सिंह ने कहा, ‘मोटरसाइकिल और किसान दोनों ट्रक में फंस गए, जिसके परिणामस्वरूप किसान लगभग 20 मीटर तक घसीटता रहा.’

मृतक की पहचान रामकृपाल बाजपेई के रूप में हुई जो उरवारा गांव के रहने वाले थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल चला रहा उसका साथी शेखर सेन (22) गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि ट्रक चालक और कंडक्टर दोनों घटना के बाद वाहन छोड़कर भाग गये. उन्होंने कहा, ‘हम उनकी तलाश कर रहे हैं.’ किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि अभी थोड़े दिनों पहले ही बांदा में एक अन्य सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी. मृतकों में पति, पत्नी और उनका बच्चा शामिल था. ये सभी लोग कार से जा रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी थी. हादसे में तीनों की जान चली गई थी.

अतर्रा कस्बे के रहने वाले शख्स जो छत्तीसगढ़ में नवोदय विद्यालय में टीचर थे, वो अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कार से जा रहे थे क्योंकि उन्हें स्कूल पहुंचना था. उसी दौरान रास्ते मे एमपी के सतना-मैहर रोड पर टोल प्लाजा के पास एक हैवी ट्रेलर ट्रक जो लोहा लेकर जा रहा था, उसने कार को टक्कर मार दी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *