रामदेव पलटे, बोले- बागेश्वर शास्त्री मेरे बच्चे जैसा; बातों से दुखी हुआ इसलिए डांटा

Spread the love

धीरेंद्र शास्त्री को ढोंगी-पाखंडी कहने वाले बाबा रामदेव दो दिन में पलट गए। मंगलवार को उन्होंने हरिद्वार में अपनी सफाई दी। कहा- बागेश्वर बाबा मेरे बच्चे जैसे हैं। छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं। उनकी कुछ बातें मुझे अनुचित लगीं और उनसे मुझे दुख पहुंचा। इसल

रामदेव के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वे बहुत सरल और महापुरुष हैं। उनके मन में कोई बात हुई होगी तो उन्होंने आशीर्वाद दे दिया। यह भी बढ़िया आशीर्वाद है। चार दिन पहले उन्होंने मेरी तारीफ की थी। चार दिन बाद निंदा कर दी। मुझे दोनों में खुशी है।

बाबा रामदेव ने कहा- दो दिनों से बहुत बवाल चल रहा है। इसी बीच उन्होंने बागेश्वर बाबा से बात की। उनसे कहा कि देवी-देवताओं और भगवान के स्वरूपों को लेकर की जा रही टिप्पणियों से वे बहुत आहत हैं। यह सनातन परंपरा नहीं है।

राम, कृष्ण, हनुमान, शिव और भगवती के हजारों नाम हैं। वेद, उपनिषद और पुराणों में भी भगवान को अलग-अलग नामों से पुकारा गया है। भगवान में कोई भेद नहीं है। भगवान के नाम पर भेदभाव नहीं होना चाहिए।

रामदेव ने कहा कि बागेश्वर बाबा मेरे सामने बालक की तरह हैं। वे मेरे छोटे भाई और शिष्य जैसे भी हैं। इसलिए, जो बातें मुझे अनुचित लगीं और जिनसे मुझे दुख पहुंचा, उन्हें लेकर मैंने अपने अधिकार से उन्हें डांटा।

उन्होंने भी मेरी डांट को प्यार के रूप में स्वीकार किया। यह उनका बड़प्पन भी है।अब इस बात पर बेवजह विवाद नहीं करना चाहिए। अब वे इसे यहीं समाप्त करना चाहते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले- ये भी उनका आशीर्वाद है: धीरेंद्र शास्त्री ने पठानकोट में अपनी कथा में कहा- रामदेव जी बहुत सरल हैं। महापुरूष हैं। जैसे हैं अपने हैं। हम दोनों में बड़ा आनंद हैं। उनके मन में कोई बात हो गई होगी तो उन्होंने आशीर्वाद दे दिया। ये भी आशीर्वाद है। बढ़िया आशीर्वाद है।

उन्होंने कहा, हम उनके शब्दों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे। वे हमारे बड़े हैं, वरिष्ठ हैं और अभिभावक हैं। उन्होंने हमेशा हमें स्नेह दिया है और हमने भी उन्हें सदैव अभिभावक के रूप में देखा है।

हमें उनकी निंदा भी स्वीकार है और स्तुति भी स्वीकार है। वे संतों के प्रति अवहेलना का भाव नहीं रख सकते। उनका उद्देश्य हिंदू समाज को जोड़ना है, तोड़ना नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *