हरियाणा में ऐतिहासिक हैट्रिक की ओर BJP, कांग्रेस के कई दिग्गज दिख रहे धराशायी होते

Spread the love

हरियाणा चुनाव के लिए काउंटिंग जारी है. रुझानों में बीजेपी लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है. हरियाणा विधानसभा के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे से हो रही काउंटिंग चालू है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर कांग्रेस को 40.30 फीसदी यानी कि 18 लाख 05 हजार 654 वोट मिले हैं. जबकि बीजेपी को 39.07 फीसदी यानी कि 17 लाख 50 हजार 722 वोट मिले हैं. इस तरह से कांग्रेस को कुल वोट तो ज्यादा मिले हैं, लेकिन सीटें बीजेपी की ज्यादा है.

भूपिंदर सिंह हुड्डा 36436 वोटों से आगे, विनेश फोगाट को थोड़ी राहत

हरियाणा की गढ़ी सांपला किलोई सीट से भूपिंदर सिंह हुड्डा 36436 वोटों से आगे चल रहे हैं और काफी देर पिछड़े रहने के बाद अब फिर से आगे हो गई हैं, लेकिन यह अंतर महज 38 वोटों का ही है जबकि दुष्यंत चौटाला के लिए यह चुनाव निराशाजनक है। वह फिलहाल 11 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं.

जींद के मतगणना केंद्र पहुंचीं विनेश फोगाट

इससे पहले विनेश फोगाट 1200 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही थी. इस सीट पर बीजेपी के योगेश कुमार आगे थे .इन रुझानों के बीच विनेश जींद के एक काउंटिंग सेंटर पर पहुंची.

अंबाला कैंट विधानसभा सीट से अनिल विज पीछे

अंबाला कैंट से उतरे भाजपा के दिग्गज नेता अनिल विज की चिंताएं बढ़ी हुई हैं. वह अब तक 1199 वोटों से पीछे चल रहे हैं. हालांकि अब तक 16 में से दो राउंड की ही गिनती हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *