यूपी में 28 IPS के ट्रांसफर: 4 कमिश्नर, 2 SSP बदले; मोहित अग्रवाल को प्रयागराज, लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद भेजा

Spread the love

योगी सरकार ने शुक्रवार को 28 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। इनमें 4 जिलों के पुलिस कमिश्नर को भी बदला गया है। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का कमिश्नर बनाया गया है।

नोएडा की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद कमिश्नर बनाया गया है। वे भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह की पत्नी हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते वह दिल्ली से सटे जिलों में ही तैनात रहना चाहती थीं।

प्रयागराज पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को लखनऊ में एडीजी स्थापना बनाया गया है। गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ को नोएडा का कमिश्नर बनाया गया है।

इसके अलावा, दो एसएसपी की अदला-बदली की गई है। अयोध्या से गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद और मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल को अयोध्या भेजा गया है।

नोएडा पुलिस उपायुक्त सुनीति का लखनऊ ट्रांसफर: गौतमबुद्धनगर की पुलिस उपायुक्त सुनीति को एसपी, डीजीपी मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है। बरेली में पीएसी सेनानायक आकाश तोमर को बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद का एसपी बनाया गया है। अमित कुमार प्रथम को पीएसी सेनानायक मुरादाबाद से ईओडब्ल्यू लखनऊ का एसपी बनाया गया है।

पीएसी सेनानायक नरेंद्र कुमार सिंह को सीतापुर भेजा: आगरा में पीएसी सेनानायक नरेंद्र कुमार सिंह को सीतापुर पीटीसी का एसपी बनाया गया है। वाराणसी में पीएसी सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पांडेय को लखनऊ कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं का एसपी बनाया गया है।

गोंडा में पीएसी सेनानायक त्रिभुवन सिंह को जीआरपी मुख्यालय लखनऊ का एसपी और प्रयागराज में पीएसी सेनानायक राजेश कुमार श्रीवास्तव को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ का एसपी बनाया गया है।

कई अफसरों की नई तैनाती:आजमगढ़ में पीएसी सेनानायक सुशील कुमार शुक्ला को गोरखपुर पीटीएस का एसपी और झांसी में पीएसी सेनानायक अजीत कुमार सिन्हा को यूपी पावर कॉरपोरेशन का एसपी बनाया गया है।

कानपुर नगर के पुलिस उपायुक्त दिनेश त्रिपाठी को प्रयागराज में उपायुक्त और प्रयागराज के पुलिस उपायुक्त कुलदीप सिंह गुनावत को कानपुर नगर भेजा गया है। गौतमबुद्धनगर की पुलिस उपायुक्त प्रीति यादव को आगरा पीएसी का सेनानायक बनाया गया है।

3 अफसरों के पुराने ट्रांसफर रद्द, नई तैनाती: पुनीत द्विवेदी की लखनऊ में 2 दिन पहले हुई तैनाती निरस्त कर उन्हें गाजियाबाद का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। गौतमबुद्धनगर भेजी गईं नीतू का ट्रांसफर रद्द कर उन्हें अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ बनाया गया है।

अमित कुमावत का गाजियाबाद ट्रांसफर भी निरस्त कर उन्हें अपर पुलिस उपायुक्त आगरा बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *