सीएम योगी ने शुक्रवार को सपा के घोषणा पत्र को लेकर अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आपने बताया नहीं कि 30 लाख नौकरी कहां देंगे। यूपी में 4 बार जब सपा सरकार रही, तब कितने नियुक्ति-पत्र दिए गए? यह भी बताइए कि सीएम रहते आपने क्या किया था। लोग जान
योगी ने कहा- “कहते हैं सरकारी कर्मचारी को ओपीएस देंगे, लेकिन न्यू पेंशन स्कीम किसने लागू की थी? इसे सपा ने 2005 में लागू किया था। व्यवस्था दी कि कर्मचारी और शासन का 10% हिस्सा होगा। 2017 में आया तो पूछा कि क्या सरकार ने अपना शेयर दिया? तो बताया गया कि नहीं।”
योगी ने लखनऊ में 1,594 नए चुने गए युवाओं को नियुक्ति-पत्र बांटे। युवाओं को आंतरिक लेखा और लेखा परीक्षा निदेशालय में नौकरी दी गई है। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की इस भर्ती में 201 ऑडिटर और 1,393 असिस्टेंट अकाउंटेंट चुने गए हैं। सीएम आज गोंडा में चार जिलों के 46,800 छात्रों को टैबलेट भी बांटेंगे।
चाचा-भतीजे की जोड़ी: मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं थी। नौकरी का विज्ञापन निकलते ही चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी। परीक्षा कोई देता था और नियुक्ति पत्र कोई मुन्ना भाई लेकर चला जाता था। वर्ष 2015-16 में हाईस्कूल, इंटर और स्नातक में थर्ड डिवीजन पाने वाले अभ्यर्थी को लोक सेवा आयोग की परीक्षा में एसडीएम का टॉपर बना दिया गया।
आज बिना सिफारिश और लेन-देन के मेरिट के आधार पर युवाओं को नियुक्ति मिल रही है। लखीमपुर खीरी के चंदन चौकी के थारू जनजाति के युवा से लेकर रायबरेली, जौनपुर, शाहजहांपुर, गोरखपुर और लखनऊ के सामान्य परिवारों के अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिल रहा है। मेरिट का अपमान महापाप है और नियुक्ति पत्र युवाओं के परिश्रम का सम्मान है।
तीन गुना हुई अर्थव्यवस्था, कट्टा-बम की जगह बन रहीं राइफल और मिसाइल: मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अंधविश्वास के कारण नोएडा जाने से डरते थे, जबकि हमारी सरकार ने वहां चार लाख घर खरीदारों को उनके फ्लैट दिलाए। साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था 12.50 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 36 लाख करोड़ रुपये हो गई है।
प्रति व्यक्ति आय तीन गुना हुई और वार्षिक बजट तीन लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 9.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। उत्तर प्रदेश बॉटम-5 से निकलकर देश की शीर्ष-3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। अगले चार वर्षों में इसे देश की नंबर-एक अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य है।
















Leave a Reply