हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती हो रही है. सबकी निगाहें राज्य की सबसे हॉट सीट जुलाना पर टिकी हैं, जहां से कांग्रेस ने ओलंपियन विनेश फोगाट को मैदान में उतारा है. इस सीट पर विनेश फोगाट जीत के करीब पहुंच चुकी हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यहां से योगेश बैरागी को दंगल में उतारा था. पिछली बार इस सीट पर अमरजीत ने बीजेपी प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की थी. इस साल इस सीट पर बंपर वोटिंग हुई है.
14 राउंड की गिनती के बाद वह 5909 मतों से आगे चल रही हैं. उन्हें अब तक 63305 वोट मिल चुके हैं. वहीं, भाजपा के योगेश कुमार को 57396 मत मिले हैं.













Leave a Reply