PM मोदी बोले- लोगों ने कमल-कमल कर दिया, ‘झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी पड़ी भारी

Spread the love

हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रंचड जीत के बाद दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सम्मानित किया गया. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया. फिर कमल-कमल कर दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई है.

बता दें कि बीजेपी ने हरियाणा के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. भगवा पार्टी ने 48 सीट पर जीत दर्ज की. इससे पहले, बीजेपी ने 2014 के विधानसभा चुनाव में 47 सीट जीतकर पहली बार अपने बूते हरियाणा में सरकार बनाई थी. साल 2019 के चुनाव में उसे 40 सीट मिली थी.

पीएम मोदी ने कहा, “हम सबने सुना है कि ‘जहां दूध दही का खाना, वैसा है अपना हरियाणा. हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर दिया है और कमल-कमल कर दिया है।” उन्होंने आगे कहा, “आज नवरात्र का छठा दिन है। मां कात्यायनी की आराधना का दिन है. मां कात्यायनी शेर पर विराजमान होकर हाथ में कमल को धारण किए हुए हम सभी को आशीर्वाद दे रही है.”

मालूम हो कि भाजपा ने अपने दम पर सरकार बना ली है. भाजपा को 48 सीटों पर जीत मिली है. वहीं कांग्रेस 36 सीटें जीत चुकी है और एक पर बढ़त बनाए हुए है. इसके अलावा INLD 2 सीटें जीतने पर ही कामयाब हुई है. इसके अलावा 3 सीटें अन्य के खाते में हैं. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपनी सीट जीत गए हैं. वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की विनेश फोगाट भी जीत चुकी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *