हाथरस भगदड़ का भोले बाबा न्यायिक आयोग के सामने पेश, भाजपा विधायक के साथ पहुंचा

Spread the love

हाथरस भगदड़ के 3 महीने बाद भोले बाबा उर्फ सूरजपाल को न्यायिक आयोग ने पूछताछ के लिए बुलाया है. बाबा भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के साथ लखनऊ न्यायिक जांच आयोग ऑफिस पहुंचा.

बंद कमरे में हो रही पूछताछ

अब अफसर उससे बंद कमरे में पूछताछ कर रहे हैं. बाबा के वकील एपी सिंह भी साथ हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा-न्यायिक जांच आयोग की तरफ से नोटिस दिया गया था. जांच में बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था. इसलिए हम सभी भोले बाबा के साथ आए हैं. हाथरस में 2 जुलाई को भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मची थी. इसमें 121 लोगों की मौत हुई थी. योगी सरकार ने हादसे की जांच के लिए न्यायिक अयोग का गठन किया था.

1 किमी. का इलाका सील

बाबा की पेशी को लेकर पुलिस ने 1 किमी. का इलाका सील कर दिया है. जनपथ मार्केट की सभी दुकानें बंद करा दी गई हैं. जगह-जगह पुलिस और RAF के जवान तैनात हैं. बड़ी संख्या में भोले बाबा के अनुयायी भी पहुंच गए हैं. पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग करके उनको रोका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *