हरिद्वार जेल में चल रही थी रामलीला, सीढ़ी लगाकर फरार हो गए दो ‘रावण’

Spread the love

उत्‍तराखंड के हरिद्वार में रामलीला के दौरान दो कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए. जेल से फरार दोनों कैदी बाल्‍मीकि गैंग के सदस्‍य बताए जा रहे हैं. एक हत्‍या के मामले तो दूसरा किडनैपिंग केस में जेल में बंद था. बीती रात जेल परिसर में ही रामलीला चल रही थी. इसका फायदा उठाकर दोनों कैदी सीढ़ी लगाकर दीवार फांदकर फरार हो गए. कैदी फरार होने की इस घटना ने जेल की चाक-चौबंद व्‍यवस्‍था पर सवाल खड़े किए हैं.

जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश 
बताया गया कि रात करीब 8 बजे की गिनती के समय दो कैदी गायब मिलने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. शुरू में जेल प्रशासन पूरे मामले को दबाए रखा. इसके बाद तड़के घटना का खुलासा हुआ. जेल प्रशासन के मुताबिक, फरार कैदी पंकज निवासी रुडकी जुलाई 2023 से आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. दूसरा फरार कैदी राजकुमार निवासी गोंडा अगस्त 2024 से जेल में है और फिलहाल विचाराधीन है. जिलाधिकारी हरिद्वार कामेन्द्र सिंह ने बताया कि यह घोर लापरवाही है, जेल प्रशासन में जो भी इसका जिम्मेदार होगा, उस पर सख्त कार्यवाही होगी. 

झांसी में पुलिस को चकमा देकर रेप का आरोपी फरार 
वहीं, यूपी के झांसी में जिला अस्पताल से पुलिस को चकमा देखकर रेप का आरोपी हथकड़ी के साथ फरार हो गया. पुलिसकर्मियों ने उसके पीछे दौड़ लगाई. पुलिस को पीछे आता देख आरोपी नाले में कूद गया. इसके बाद पुलिस ने भी नाले में छलांग लगा दी. पुलिस ने घेराबंदी कर रेप के आरोपी को पकड़ लिया. झांसी के एरच थाना क्षेत्र के ग्राम सितोरा निवासी मोनू पाल को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया था. पुलिस डीएनए सैंपल के लिए उसे जिला अस्पताल लेकर गई थी. सैंपलिंग के बाद पुलिस कर्मी उसे लेकर निकल रहे थे तभी वह फरार हो गया. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *