हरियाणा के कैथल में दर्दनाक हादसा: नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

Spread the love

हरियाणा के कैथल जिले में दशहरे के दिन बड़ा हादसा हो गया. गांव मुंदडी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सिरसा ब्रांच नहर में गिर गई. इस हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई. मृतकों में चार महिलाएं, चार बच्चे शामिल हैं. वहीं, कार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है. दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

सभी शवों को पोस्ट मोर्टेम के लिए कैथल के जिला अस्पताल भेज दिया गया है. मृतकों की पहचान 40 वर्षीय दर्शना, 28 वर्षीय सुखविंद्र, 65 वर्षीय बुजुर्ग चमेली, 17 वर्षीय कोमल, 15 वर्षीय वंदना, 12 वर्षीय रिया, 6 वर्षीय रवनीत, 13 वर्षीय लवप्रीत के रूप में हुई है.मृतक एक ही परिवार के थे और गांव डीग के रहने वाले थे, वह अपने गांव से दशहरे का मेला देखने के लिए जा रहे थे.

परिवार कैथल में बाबा लदाना के मेले में शामिल होने जा रहा था. जब वे मुंदड़ी पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. ग्रामीणों ने कार को नहर में गिरते देखा तो वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। गाड़ी में सवार लोगों को बचाने के लिए नहर में कूद गए. कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को बाहर निकाला गया. साथ ही कई शव भी निकाले. दो लोगों को जिंदा बाहर निकाल लिया गया था लेकिन अस्पताल ले जाते समय उनकी भी मौत हो गई. 15 वर्षीय लड़की का शव अभी तक नहीं मिल पाया है. गोताखोर शव को ढूंढ रहे हैं. देखते ही देखते पूरा परिवार नहर में समा गया.

हादसे के कारणों का नहीं चला पता डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि मामले में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें चार बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं. एक लड़की का शव अभी तक नहीं मिला है. रेस्क्यू टीम की ओर से बचाव कार्य जारी है. पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजन को भेज दी है. हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. वहीं मौत के कारणों का पता मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा. प्रत्यक्षदर्शी के अलावा अस्पताल में भर्ती कार के चालक के बयान दर्ज किये जायेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *