यूपी के झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर रात प्लेटफार्म पर खड़ी गोवा एक्सप्रेस के इंजन पर एक युवक ने छलांग लगा दी. ओएचई लाइन की चपेट में आने से युवक जिंदा जल गया. युवक को जलता देख प्लेटफार्म पर हड़कंप मच गया। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है.
हजरत निजामुद्दीन से चलकर वास्कोडिगामा जाने वाली ट्रेन संख्या 12780 गोवा एक्सप्रेस शुक्रवार की देर रात वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-एक पर पहुंची थी. ट्रेन रुकते ही अचानक एक युवक के ट्रेन के इंजन पर गिरने की आवाज आई. कोई कुछ समझ पाता तब तक युवक ओएचई लाइन की चपेट में आने से जलने लगा. सूचना पर आरपीएफ और राजकीय रेलवे पुलिस प्लेटफार्म पर पहुंची और आनन-फानन में ओएचई लाइन बंद कराई गई.
इसके बाद सीढ़ी की मदद से ट्रेन के इंजन पर चढ़कर गंभीर रूप से झुलसे युवक को नीचे उतारा गया, उसे कहीं ले जाया जाता उससे पहले ही मौत हो गई. रेलवे पुलिस ने शिनाख्त न होने पर युवक के शव को मोर्चरी भेज दिया है. घटना के कारण ट्रेन करीब 45 मिनट की देरी से रात 1145 बजे रवाना हो सकी.















Leave a Reply