संभल में 46 साल बाद खुले मंदिर के द्वार, मिला साक्षात शिवलिंग व कुआं; यहीं हुई थी हिंसा

Spread the love

UP के संभल जिले में खग्गुसराय सराय में 46 साल बाद मंदिर के द्वार खोले गए हैं. डीएम-एसपी के चलाए गए अभियान में पता चला कि मंदिर बंद है। मौके पर पहुंच कर मंदिर को खोलवाया है. मंदिर की साफ सफाई शुरू की है. इस दौरान कुआं भी मिला है. कुंए को भी जल्द खोलने का कार्य होगा. मंदिर रस्तोगी परिवार के कुलगुरु का बताया जा रहा है.

तीस सालों से बंद हनुमान मंदिर में साक्षात शिवलिंग मिला है.

सपा सांसद की गली में मिला मंदिर

संभल में बिजली चोरी पकड़ने पहुंची थी पुलिस, सपा सांसद बर्क की गली में मिला 30 साल से बंद पड़ा हनुमान मंदिर. अवैध कब्जा कर मंदिर को 30 साल पहले कर दिया था बंद. धूल और गंदगी से भरा पड़ा था पवित्र शिवलिंग और हनुमान जी की मूर्ति. पुलिस ने कहा अवैध तरीके से बंद था मंदिर. दंगे वाले इलाके में मंदिर मिलने से हैरान हैं लोग, प्रशासन ने हनुमान मंदिर को खुलवाया, पुलिस वालों ने हाथों से साफ की शिवलिंग और मूर्तियां.

हिंदुओं में खुशी

SP सांसद बर्क के मोहल्ले में 30 साल से बंद मंदिर को पुलिस ने खुलवाया, खुद अपने हाथों से की मंदिर की सफाई, हिंदुओं में खुशी की लहर, स्थानीय लोग बोले – ‘मौत के डर से यहां पूजा बंद थी, अगर भजन-कीर्तन करते तो वो लोग जान से मार डालते.

हिंदुओं का बड़ा दावा

बंद मंदिर में शिवलिंग मिलने पर हिंदुओं ने बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि पहले यहां भजन और कीर्तन होता था. तीस सालों से बंद मंदिर में हनुमान मंदिर और शिवलिंग मिली है. पुलिस ने इस मंदिर को अपने सामने खुलवाया तो लोग हैरान रह गए. साफ-सफाई के दौरान हनुमान और भगवान शिव की शिवलिंग मिली है. संभल के नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला खग्गू सराय में करीब साल से बंद पड़े भगवान शिव के मंदिर को प्रशासन ने फिर से खुलवाया है. अवैध अतिक्रमण और बिजली चोरी के खिलाफ डीएम और एसपी की संयुक्त RAID में यह मंदिर सामने आया है.

डीएम ने बताया कि आज सुबह अभियान चलाया गया है. इस दौरान बिजली चोरी की बात सामने आई. मस्जिदों में बिजली चोरी की जा रही है. इस बीच मदिर के बंद होने की बात सामने आई. इस पर मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की गई. मंदिर के द्वार खुलवाए गए। मंदिर की साफ सफाई की. इस दौरान कुआं भी मिला है. डीएम ने कहा कि अवैध कब्जादारों का ऐक्शन लिया जाएगा। ऐसे लोगों को पाबंद किया जाएगा.

संभल में जामा मस्जिद को लेकर बचा हुआ है बवाल

संभल में शाही जामा मस्जिद का सर्वे कराए जाने के बाद से ही पूरा शहर हिंसा और बवाल को लेकर चर्चा में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *