UP विधानसभा में संभल हिंसा को लेकर जमकर हंगामा, वेल में आ गए विधायक

Spread the love

विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत आज से हो रही है. संभल और बहराइच हिंसा पर चर्चा की मांग को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ है. समाजवादी पार्टी के सदस्‍य इस पर चर्चा की मांग को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ है. हंगामे और शोरशराबे बीच विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना ने कार्यवाही को 12:20 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दिया.

सत्र की शुरुआत से पहले ही समाजवादी पार्टी के सदस्‍यों ने विधानसभा पर प्रदर्शन शुरू कर दिया था. बेरोजगारों और किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सपा सदस्‍य हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे हैं. कुछ विधायक साइकिल से भी विधानसभा पहुंचे. संभल हिंसा को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही सपा के सदस्‍यों ने कहा कि सरकार पूरी तरह फेल हुई है.

सत्र से पहले मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि इस सत्र में विधायी कार्यों के साथ-साथ अनुपूरक बजट भी पेश होगा। उन्‍होंने कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है. विपक्ष के सदस्‍यों से भी आग्रह है कि वे सदन में तैयारी के साथ आएं. इन मुद्दों पर चर्चा करें। विधानमंडल सार्थक बहस का मंच बने इसमें सभी सदस्‍यों के सहयोग की अपेक्षा हम लोग रखते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *