फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर संसद पहुंचीं प्रियंका गांधी, संबित पात्रा ने कसा तंज

Spread the love

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को फिलिस्तीन के लोगों के प्रति समर्थन और एकजुटता प्रदर्शित करते हुए एक ऐसे हैंडबैग को लेकर संसद पहुंची जिस पर “फिलिस्तीन” लिखा हुआ था. कांग्रेस महासचिव और वायनाड़ से सांसद प्रियंका ने गाजा में इजरायल की कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं.

प्रियंका गांधी जिस बैग को संसद लेकर पहुंची उस “फिलिस्तीन” (Palestine) लिखा था और इसमें तरबूज जैसे फिलिस्तीनी भी प्रतीक थे, जिसे फिलिस्तीनी एकजुटता का प्रतीक माना जाता है. तरबूज फिलिस्तीनी संस्कृति का एक अहम हिस्सा रहा है. फिलिस्तीन के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए अक्सर कटे हुए तरबूज की तस्वीर और इमोजी का इस्तेमाल किया जाता है.

संबित पात्रा का निशाना

प्रियंका गांधी के फिलिस्तीन बैग बीजेपी नेता और सांसद संबित पात्रा ने कहा कि गांधी परिवार हमेशा से ही तुष्टीकरण का बैग ढोता रहा है और चुनावों में उनकी हार का कारण तुष्टीकरण का बैग ही है. 

हाल ही में नई दिल्ली में फिलिस्तीन दूतावास के प्रभारी अबेद एलराज़ेग अबू जाजर ने प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी और उन्हें हालिया वायनाड की चुनावी जीत पर बधाई दी थी. जून में, प्रियंका गांधी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना करते की थी और कि गाजा में इजरायल सरकार की कार्रवाई को “नरसंहारकारी ” बताया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *