जयपुर में LPG और CNG ट्रकों में भीषण टक्कर के बाद धमाका, 5 जिंदा जले; 40 गाड़ियां ख़ाक

Spread the love

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज (20 दिसंबर) सुबह-सुबह भीषण हादसा हो गया. यहां एक LPG और CNG ट्रक में भीषण टक्कर हो गई. हादसा इतना भयावह था कि इसकी चपेट में आए 5 लोग जिंदा जल गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई. दुर्घटना में 40 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

एलपीजी औ सीएनजी ट्रक में हुई टक्कर ने आसपास की गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया. जो गाड़ियां हादसे की जद में आईं, वो पूरी तरह से कबाड़ में तब्दील हो गई हैं. पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. ज्यादातर, गाड़ियों की आग बुझा ली गई है. लेकिन करीब 6 बजे सुबह हुए हादसे के तीन घंटे बाद (9 बजे) भी कुछ गाड़ियों में आग बुझाने का काम जारी है.

जयपुर में हुई इस भीषण दुर्घटना के बाद सुरक्षा के लिहाज से आस-पास का रास्ता डायवर्ट कर दिया गया है. घटना स्थल पर कई गाड़ियां मौजूद हैं, जो आग लगने के कारण पूरी तरह से तबाह हो चुकी हैं.

हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल

बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 23-24 से ज्यादा लोग जलने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सवाई मान सिंह अस्पताल पहुंचाया गया है. हादसा भांकरोटा इलाके के एक निजी स्कूल के पास हुआ है. हादसे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा SMS अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायलों को देखने पहुंचे हैं.

40 गाड़ियां आग की चपेट में आईं

हादसे पर जयपुर के डीएम जितेंद्र सोनी ने कहा,’करीब 40 गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं. मौके पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस पहुंच गई हैं. राहत कार्य जारी है. आग पर काबू पा लिया गया है और अब सिर्फ 1-2 गाड़ियां ही बची हैं.’

3 घंटे बाद भी आग बुझाने का क्रम जारी

बताया जा रहा है कि दोनों ट्रक आपस में टकरा गए. टक्कर के बाद आसपास मौजूद गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं. सुबह करीब 6 बजे हुए हादसे के तीन घंटे बाद भी आग बुझाने का क्रम जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *