मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा पांडाल के एंट्री गेट पर भगदड़, कई महिलाएं घायल

Spread the love

मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कई महिलाएं घायल हो गईं. इन घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि ये हादसा कथा पांडाल के एंट्री गेट पर हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, भीड़ ज्यादा होने की वजह से एंट्री गेट पर हंगामा मच गया, जिसके बाद महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं. इस हादसे में चार महिलाओं के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि एंट्री गेट पर अव्यवस्था की वजह से ऐसे हालात बने. 

पुलिस और मेडिकल की टीम मौके पर मौजूद

ये भी बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस फोर्स पहले से तैनात थी, लेकिन कई थानों की पुलिस टीम को बुलाया गया है. हालांकि इस हंगामे में कितने लोग घायल हैं, इसकी कोई जानकारी अबतक नहीं आई है. जो भी लोग इसमें घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.  

इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि एंट्री गेट पर खड़ी भीड़ पांडाल के अंदर घुसने के लिए जद्दोजहद करती है और फिर अचानक महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिरती हुई दिखाई दे रही हैं. इस दौरान वहां मौजूद लोग नीचे गिरी हुई महिलाओं को उठाने का प्रयास करते हैं. 

मेरठ के एसएसपी ने क्या बताया?

मेरठ के एसएसपी ने बताया कि भीड़ ज्यादा होने की वजह से ऐसे हालात बने, राहत की बात है कि वहां कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है. स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर कई पुलिस अधिकारी, मेडिकल की टीम और एम्बुलेंस मौजूद हैं. पुलिस के साथ वॉलंटियर भी वहां मौजूद हैं. पूरी व्यवस्था रखी गई है. तत्काल घायलों को अटेंड किया गया है. एसएसपी ने कहा कि इस घटना की हर एंगल से जांच की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *