UP लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा आज यानी रविवार को दो पालियों में आयोजित की जा रही है. लोक सेवा आयोग के इतिहास में पहली बार प्रदेश के सभी जिलों में एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं. 1331 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी. वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इस बार पेपर डिजिटल बॉक्स में लॉक होंगे. परीक्षा सेंटर में प्रवेश से पहले लड़कियों कान से बाली उतरवा ली गई. साथ ही कुंडल और अंगूठी भी उतरवा लिए गए. हाथों से कलावा काटा गया.
सभी जिलों में हो रही परीक्षा
यूपी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा निष्पक्ष और नकल विहीन कराने के बाद अब योगी सरकार पीसीएस प्री परीक्षा को भी शुचिता के साथ संपन्न कराने में जुटी है. परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए यूपी एसटीएफ अलर्ट पर है. लोक सेवा आयोग की आरओ-एआरओ प्री परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद आयोग की सबसे बड़ी परीक्षा में सेंध मारने वालों पर कड़ी निगरानी की जा रही है. प्रदेश भर में 1331 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र प्रयागराज में 51 एग्जाम सेंटर हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर 51 सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं.
चौथी बार बदली गई डेट
बता दें कि पहली पाली में सामान्य अध्ययन का पेपर होगा. वहीं, दूसरी पाली में सीसैट का पेपर होगा. पीसीएस के 220 पदों पर भर्ती के लिए 576154 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा. यूपी पीसीएस प्री 2024 की परीक्षा कई बार स्थगित हो चुकी है. सबसे पहले 17 मार्च को प्री परीक्षा होनी थी, लेकिन आरओ-एआरओ प्री का पेपर लीक होने के चलते परीक्षा टल गई थी. इसके बाद जून और अक्टूबर में परीक्षा की डेट घोषित की गई. फिर भी स्थगित कर दी गई.















Leave a Reply