राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले की गाड़ी पाली में पलटी, चार पुलिसकर्मी घायल

Spread the love

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे के क़ाफ़िले की पुलिस गाड़ी पलटने से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. हादसा पाली जिले के रोहट और पणिहारी चौराहे के पास हुआ. 

यह एक्सीडेंट एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हुआ जिसमें पुलिस की बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. पाली जिले के बाली में वसुंधरा राजे कैबिनेट मंत्री ओटाराम देवासी के माता के निधन पर सांत्वना देने गई हुईं थी.

वहां पर महादेव होटल के पास वसुंधरा को एस्कॉट कर रही पुलिस वाहन पलट गया. वसुंधरा राजे ने तुरंत उतरकर घायल  पुलिसकर्मियों को एम्बुलेंस से बाली अस्पताल भिजवाया. फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है. फिलहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है.

इससे पहले सीएम भजनलाल भी मुंडारा गांव में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के घर पहुंचे थे और उनकी मां के निधन पर शोक जताया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *