लखनऊ में बैंक लॉकर काटकर करोड़ों की चोरी करने वाले दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं. एक आरोपी लखनऊ तो दूसरा आरोपी गाजीपुर में मारा गया है. पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.
पहली मुठभेड़ लखनऊ के किसान पथ पर सोबिंद कुमार से हुई थी, जिसमें वो ढेर हो गया. जबकि दूसरा बदमाश और 25 हजार का इनामी सन्नी दयाल गाजीपुर में मारा गया है. सोमवार की देर रात गाजीपुर में यूपी-बिहार बॉर्डर पर यह मुठभेड़ हुई.
बदमाश सन्नी दयाल गाजीपुर में बिहार बॉर्डर पर मुठभेड़ में ढेर हुआ है. गहमर थाना इलाके की बारा पुलिस चौकी के पास यह मुठभेड़ हुई. बैंक चोरी के मामले में शामिल सन्नी दयाल की मौत की पुष्टि गाजीपुर के एसपी इरज राजा ने कर दी है.

इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकर तोड़कर चोरी करने के मामले में अब तक दो आरोपी मारे गए हैं. तीन बदमाश गिरफ्तार हुए हैं, जबकि दो अभी भी पकड़ से दूर हैं. फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.
डीसीपी पूर्वी लखनऊ शशांक सिंह ने कहा कि जब सीपी के नेतृत्व में अपराध दल और पीएस चिनहट की एक टीम अपने नियमित तलाशी अभियान पर थी, तो एक अनियंत्रित कार पुलिस पार्टी की ओर आती दिखाई दी. कार में बैठे एक व्यक्ति ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की.
पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया. उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. कार से भारी मात्रा में पीले और सफेद धातु के आभूषण और नकदी बरामद की गई. कार से गोलियों के खोल भी बरामद किए गए हैं.















Leave a Reply