UP के कई जिलों में बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ गई. धूप न निकलने से दिन का पारा धड़ाम हो गया जिससे सर्दी का अहसास बढ़ गया. रात के तापमान में वृद्धि हो गई. मौसम विभाग के अनुसार, कोहरा, बदली, बारिश बुधवार को भी छिटपुट बनी रहेगी. तीन मौसमी चक्रों से घिरने के बाद पूरे प्रदेश में सर्दी बढ़ गई है. तेज उत्तर पश्चिमी हवाएं भी चली हैं। बादलों का डेरा होने से रात के तापमान में वृद्धि हो गई है. दिन का तापमान गिर गया है. कुछ ही जनपद ऐसे रहे जहां पारा तो रात-दिन का चढ़ा लेकिन मौसम में बहुत बदलाव की संभावना नहीं है.
आधी रात से सुबह तक टिप-टिप : मध्यम बारिश तो पॉकेट में रही लेकिन शहर और आसपास मंगलवार की रात से शुरू हुई टिप-टिप सुबह तक जारी रही. शाम को कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई. सुबह कोहरा रहा। दिन में फुहारों से सर्दी बढ़ी तो अलाव जल गए. तेज उत्तर पश्चिमी हवाएं चलीं। इसकी गति 15 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई.
यूपी के कई जिलों में बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ गई. धूप न निकलने से दिन का पारा धड़ाम हो गया जिससे सर्दी का अहसास बढ़ गया. रात के तापमान में वृद्धि हो गई. मौसम विभाग के अनुसार, कोहरा, बदली, बारिश बुधवार को भी छिटपुट बनी रहेगी. तीन मौसमी चक्रों से घिरने के बाद पूरे प्रदेश में सर्दी बढ़ गई है. तेज उत्तर पश्चिमी हवाएं भी चली हैं. बादलों का डेरा होने से रात के तापमान में वृद्धि हो गई है. दिन का तापमान गिर गया है. कुछ ही जनपद ऐसे रहे जहां पारा तो रात-दिन का चढ़ा लेकिन मौसम में बहुत बदलाव की संभावना नहीं है.
प्रदेश में सबसे सर्द रात कुशीनगर की : न्यूनतम तापमान कुशीनगर (07.1 डिग्री) का रहा लेकिन शेष जनपदों का तापमान 13 डिग्री से अधिक रहा. प्रयागराज का न्यूनतम पारा 13.8, मथुरा 13.2, लखनऊ 13.5, मैनपुरी 14.4, हरदोई 13.5, झांसी 13.3, कन्नौज 13.4 और फतेहपुर 13.3 डिग्री रहा। आगे भी तापमान में और गिरावट की संभवाना जताई जा रही है.
लगातार बढ़ती रहेगी सर्दी : मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि बादल रहने से रात का तापमान अधिक रहेगा। बदली के चलते दिन का पारा कम रह सकता है. छितरे बादल होने के कारण एक समान मौसम नहीं रहा है. बुधवार को घना कोहरा रहेगा. सर्दी का अहसास अधिक रहेगा। कहीं-कहीं बूंदाबांदी संभव है.
कानपुर के दिन ठंडे: अयोध्या, बहराइच का अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहा. यह प्रदेश में सबसे ठंडे दिन रहे. बाराबंकी का अधिकतम पारा 18.5, कानपुर 18.8, लखनऊ 19.6, प्रयागराज 24.5, वाराणसी 25, कुशीनगर 24.8, चंदौली 25.3, सबसे ज्यादा गर्म दिन गाजीपुर का रहा। पारा 26.4 डिग्री रहा.
बादल रहेंगे, बारिश होगी: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ व अन्य सिस्टम के कारण बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम रहेगी. 26 को कोहरा घना रहेगा। 27 से 30 के बीच कोहरा और इस दौरान बीच-बीच बूंदाबांदी की भी संभावना है. इसके बाद तेज उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी.















Leave a Reply