संसद भवन के बाहर शख्स ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Spread the love

संसद भवन के पास एक शख्स ने खुद को आग लगा ली है. घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुटी है. जिस शख्स ने खुद को आग लगाई है वो बुरी तरह झुलसा हुआ है.

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम

बता दें कि पुलिस को मौके पर पेट्रोल भी मिला है. शख्स ने ऐसा क्यों किया इसकी वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है. फोरेंसिक टीम मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है.

 मौके से मिला अधजला नोट

मौके से 2 पन्ने का अधजला नोट मिला है. पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है. बता दें कि घायल को घटना के तुरंत बाद कंबल से ढका गया था.

रेल भवन के पास लगाई आग, फिर संसद की ओर दौड़ा

पुलिस के मुताबिक शख्स ने रेल भवन के पास पार्क में खुद को आग लगाई. उसके बाद संसद भवन की तरफ भागने लगा. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *