इटावा में स्कूल के बगल के टॉयलेट में घुसा शावक, बच्चों ने गेट बंद करके दी सूचना; 5 घंटे बाद पकड़ा गया

Spread the love

UP के इटावा में एक शावक जंगल से निकलकर प्राथमिक विद्यालय के बगल में स्थित पंचायत भवन के टॉयलेट में घुस गया. इंटरवल के समय स्कूल के बच्चे जब पंचायत भवन के परिसर में खेलने पहुंचे तो उन्होंने शावक को देखकर उसे वहीं बंद कर दिया. पांच घंटे बाद सफारी की टीम ने शावक को रेस्कयू कर लिया. वहीं, शावक को देख ग्रामीणों में दहशत मच गई थी.

ये मामला चकरनगर थाना के ग्राम ददरा का है. शनिवार को दोपहर 12 बजे इंटरवल के समय बच्चे खेलते हुए स्कूल के बगल में स्थित पंचायत भवन के परिसर में पहुंच गए जहां टॉयलेट का गेट पहले से खुला होने की वजह से उसमें शावक कोने में बैठा हुआ था. बच्चों ने जैसे ही टॉयलेट का गेट खोला तो उसमें पहले से मौजूद शावक गुर्राने लगा,

तभी बच्चों ने घबराकर गेट बंद करके गांव वालों को बुला लिया. ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम ब्रम्हानंद सिंह कठेरिया, सीओ रामबदन मौर्य, सेंचुरी विभाग से वार्डन कृष्णचंद्र शेखर सहित उनकी टीम पहुंच गई. शावक के रेस्कयू के लिए सफारी पार्क की टीम को बुलाया गया। शाम पांच बजे पहुंची सफारी की टीम ने कुछ ही देर समय में शावक को सुरक्षित पकड़ लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *