हमीरपुर में मौदहा कोतवाली कस्बे के देवीचौराहा मोहल्ले विवादित मकान को लेकर एक महिला ने बच्चों सहित मकान की छत पर चढ़कर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगाने का हाई वोल्टेज ड्रामा किया. पुलिस बल महिला को छत से उतारने और उसे बचाने के लिए हलाकान रहा.
कोतवाली पुलिस, पीआरबी, फायर ब्रिगेड, तहसीलदार सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही. 6 घंटे बाद पुलिस ने पीछे मकान से चढ़कर महिला को गिरफ्तार कर उसे अस्पताल पहुंचाया. मकान के बाहर सैकड़ो लोगो का जमावड़ा लगा रहा. यहां यह उल्लेखनीय है कि पांच दिन से उक्त विवादित मकान के बाहर है पुलिस तैनात थी.
















Leave a Reply