फतेहपुर में खखरेरू थाना क्षेत्र के भीमपुर मंझनपुर के समीप हुई मुठभेड़ हत्या का आरोपी रामू पासवान बाएं पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. घायल अभियुक्त को पुलिस ने इलाज हेतु सीएचसी खखरेरू में भर्ती कराया है. इस पर 17 फरवरी को दिन दहाड़े प्रधान पुत्र की गोली मारकर हत्या का आरोप है. घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था पुलिस ने आज पक्की सूचना के आधार पर मुठभेड़ के बाद दबोचा.
फतेहपुर में हत्यारोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, 17 फरवरी को प्रधान पुत्र को मार डाला था
















Leave a Reply