लखनऊ के OYO होटल में रूसी युवती की लाश मिली, दिल्ली से साथ आए युवक की तलाश

Spread the love

UP की राजधानी लखनऊ में ओयो होटल के कमरे में विदेशी युवती की लाश मिली है. यह युवती रूस के उज्बेकिस्तान की रहने वाली थी. युवती के साथ दिल्ली का रहने वाला युवक भी दो मार्च को आया था। पांच मार्च को युवक कहीं चला गया. इधर कमरे से कोई हलचल नहीं होने पर युवती की मौत का पता चला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल कराई है. मामला विदेशी युवती का होने के कारण खास सतर्कता बरती जा रही है. रूसी एंबेसी को भी मामले की जानकारी भेजी गई है.

विभूतिखंड थाना क्षेत्र के विजयंत खंड में अतिथि इन नाम से होटल है. दो मार्च को उज्बेकिस्तान की रहने वाली एगम्बर्डिएवा ज़ेबो खिदीरोबना Egamberdieva Zebo Khidirobna (43) यहां दिल्ली के सतनाम नामक युवक के साथ आई थी. दोनों को 109 नंबर कमरा दिया गया था. पुलिस ने बताया कि होटल में रखे रजिस्टर को चेक करने पर पता चला कि 5 मार्च को सतनाम होटल से चला गया था. इसके बाद से महिला अकेले ही होटल में ठहरी हुई थी.

सोमवार रात होटलकर्मियों ने युवती को पानी और खाना दिया था. मंगलवार को कमरे की सफाई करने पहुंचे होटलकर्मी ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद सफाईकर्मी ने होटल मैनेजर को सूचना दी. होटल मैनेजर ने भी दरवाजा खुलवाने की कोशिश की.

इसके बाद मास्टर चाबी से कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर युवती बेसुध हालत में मिली. तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस को होटल के कमरे से कई नशीली दवाइयां भी मिली हैं. फॉरेसिंक टीम ने होटल के कमरे से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं. बताया कि महिला किससे मिलने और किस काम से लखनऊ आई थी. इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है. माना जा रहा है कि सतनाम की तलाश के बाद गुत्थी सुलझ सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *