फतेहपुर में थाना हुसैनगंज व कोतवाली के अंतर्गत व्यापारी संदीप गुप्ता का अपहरण कर 10 लाख 50 हजार की ली गयी फिरौती के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी और 8 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर इस बड़े कांड का पटाक्षेप कर दिया.
एसपी धवल जायसवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि तमंचे की नोक पर व्यापारी संदीप गुप्ता का अपहरण किया गया. पकड़े गये 8 आरोपियों में एक ऐसा भी है जो यूपी इंटरमीडिएट का एग्जाम दे रहा है. एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि सभी आठ आरोपियों ने अपने महंगे शोक को पूरा करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था. आरोपियों के कब्जे से फिरौती के सात लाख रुपए, एक कार, दो मोटरसाइकिल, एक सोने की अंगूठी समेत तमंचा व कारतूस बरामद किये गए.
जनपद की एसओजी, सर्विलांस, थाना हुसैनगंज व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने इस घटना का पर्दाफाश करने और आठ गुनहगारों को सलाखों के पीछे डालने में अहम् भूमिका निभायी.
















Leave a Reply