हमीरपुर में सिरफिरे ने शादी न होने से परेशान होकर अपने घर में ही लगा ली आग

Spread the love

हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के बाघा क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक ने शादी न होने से परेशान होकर अपने घर में आग लगा ली जिससे रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया. यही नहीं आग लगाने के बाद छत पर चढ़कर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा कर पुलिस प्रशासन को छका दिया.

दमकल कर्मी मकान में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते रहे और काफी मशक्कत के बाद आग बुझी और सिरफिरे युवक को छत से उतारा जा सका. युवक छत में चढ़कर शादी कराने की मांग पर अड़ा रहा जबकि पुलिस उसे समझाने का प्रयास करती रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *