झांसी में दिल दहला देने वाली घटना, मामूली सी बात पर मां ने डेढ़ साल के बच्चे संग लगा ली आग

Spread the love

UP के झांसी में मां ने अपने साथ डेढ़ साल के मासूम बेटे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली. पुलिस के मुताबिक, शादी के बाद से दोनों के बीच विवाद होता था. कुछ दिनों से पूजा के डेढ़ साल के लड़के की तबीयत खराब थी. इलाज कराने को लेकर भी विवाद हुआ.

थाना लहचूरा के बरुआमाफ गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मां ने अपने साथ डेढ़ साल के मासूम बेटे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली. कुछ देर में घर से चीख-पुकार के साथ धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने पहुंचकर आग बुझाई. तब तक दोनों गंभीर रूप से झुलस गए थे.

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. विवाहिता की मौत पर मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. पुलिस ने विवाहिता के पति समेत अन्य ससुरालजनों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है.

लहचूरा थाने के बरुआमाफ गांव निवासी कौशल कुशवाहा खेती किसानी करता है. पांच साल पहले ही उसकी शादी मऊरानीपुर निवासी पूजा (26) से हुई थी. पुलिस के मुताबिक शादी के बाद से दोनों के बीच विवाद होता था. कुछ दिनों से पूजा के डेढ़ साल के लड़के की तबीयत खराब थी. इलाज कराने को लेकर भी विवाद हुआ.

रविवार सुबह करीब आठ बजे पूजा के कमरे से उसके चीखने की आवाज आने लगी. मासूम बच्चा भी रोने की आवाज आने लगी. धुआं निकलता पड़ोस के लोग वहां पहुंचे. पूजा एवं उसका बच्चा आग की लपटों में घिरीं हुई थीं.

एसपी (आरए) गोपीनाथ सोनी के मुताबिक मायके पक्ष के लोग दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा रहे हैं. पति एवं अन्य ससुराल जनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. अभी तक मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *