UP विस चुनाव 2027 के पहले BJP संगठन में बड़ा बदलाव, उपेंद्र पासवान कानपुर ग्रामीण के नये अध्यक्ष

Spread the love

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने करीब दो महीने की मशक्कत के बाद रविवार को 72 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी. इसमें पार्टी ने जातीय समीकरण के साथ विपक्ष के पीडीए फार्मूले के मात देने की कोशिश की गई है. इतना ही नहीं महिलाओं की भागीदारी का भी ख्याल रखा.

कानपुर में लंबे इंतजार के बाद आखिर रविवार को जिलाध्यक्षों की घोषणा हो गई. इसमें कानपुर दक्षिण का अध्यक्ष को रिपीट करते हुए शिवराम सिंह को दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके साथ ही कानपुर उत्तर के अनिल दीक्षित और कानपुर ग्रामीण में घाटमपुर विधानसभा सभा से पूर्व विधायक उपेंद्र पासवान के सर रखा गया जिला अध्यक्षी का ताज.

प्रदेश नेतृत्व ने पूर्व सांसद कामता कर्दम के मोबाइल पर व्हाट्सएप संदेश भेज कर घोषणा की जिसके बाद केशव नगर स्थित कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा. भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए जमकर नारेबाजी की. क्षेत्रीय कार्यालय में हर जिले से 110-110 पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में नामों की घोषणा की जाएगी.

बीच बैठक में आएगा नाम क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि चुनाव पर्यवेक्षकों के व्हाट्सएप पर बीच बैठक में नामों की लिस्ट भेजी जाएगी. उसी बैठक में सभी पदाधिकारियों के सामने नामों का एलान किया जाएगा. तीनों जिलों के चुनाव पर्यवेक्षक व पूर्व संगठन मंत्री जयप्रकाश चतुर्वेदी तो शिरकत करेंगे.

नये जिलाध्यक्षों की सूची

1- बुलंदशहर – विकास चौहान
2  – इटावा –  अन्नू गुप्ता
3- गाजीपुर –  ओमप्रकाश राय
4- ललितपुर – हरिश्चंद्र रावत
5- अमेठी – सुधांशु शुक्ला
6- आगरा – महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता
7- आगरा जिला – प्रशांत पोनिया
8- मुरादाबाद- आकाश पाल (रिपीट)
9- मुरादाबाद महानगर – गिरीश भंडुला
10- कासगंज – नीरज शर्मा
11 – गाजियाबाद महानगर- मयंक गोयल
12 – लखनऊ जिला – विजय मौर्या
13 – रायबरेली – बुद्धि लाल
14 – गोरखपुर जिला अध्यक्ष-  जनार्दन तिवारी
15 – गोरखपुर महानगर अध्यक्ष – देवेश श्रीवास्तव
16- आजमगढ़- ध्रुव सिंह
17- लालगंज- विनोद राजभर
18- नोएडा – महेश चौहान
19- गौतम बुद्ध नगर – अभिषेक शर्मा
20- फिरोजाबाद महानगर – सतीश दिवाकर
21- उन्नाव –  अनुराग अवस्थी
22- लखनऊ- आनंद द्विवेदी
23 – मैनपुरी – ममता राजपूत
24 – इटावा- अरुण कुमार गुप्ता
25 – मथुरा – निर्भय पांडेय
26 – मथुरा (महानगर अध्यक्ष) – राजू यादव
27 – इटावा – अन्नू गुप्ता
28 – ललितपुर – हरिश्चंद्र रावत
29 – रामपुर – हरीश गंगवार
30 – बहराइच – ब्रजेश पांडेय (दूसरी बार)
31 – फर्रुखाबाद – फतेह चंद्र वर्मा
32 – गाजीपुर – ओम प्रकाश राय
33 – अमेठी – सुधांशु शुक्ला
34 – उन्नाव -अनुराग अवस्थी
35 – हरदोई – अजीत सिंह बब्बन
36 – सुल्तानपुर – सुशील त्रिपाठी
37 – औरैया – सर्वेश कठेरिया
38 – गोरखपुर – जनार्दन तिवारी
39 – कासगंज – नीरज शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *