J&K के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने घेर लिए 2-3 आतंकी, ताबड़तोड़ फायरिंग; एक जवान घायल

Spread the love

J&K के कुपवाड़ा से मिले खुफिया इनपुट के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में 2-3 आतंकियों को घेर लिया है. सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में पुलिस के एक जवान भी घायल हो गया है, जिनको इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, खुफिया जानकारी से 2-3 आतंकवादियों की मौजूदगी की पुष्टि हुई है, जिसके बाद भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की एक संयुक्त टीम ने इलाके सर्च ऑपरेशन शुरू किया और पूरे इलाके को घेर लिया है.

इलाके में फंसे हैं 2-3 आतंकी

अधिकारी ने बताया कि घेरे गए इलाके में 2-3 आतंकियों के फंसे होने की आशंका है. जैसे ही सुरक्षाकर्मी करीब पहुंचे तो आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जिसके बाद भारी गोलीबारी हुई. ऑपरेशन के दौरान एक पुलिस जवान घायल हो गया है और उसका इलाज चल रहा है.

इलाके को किया सील

अधिकारियों ने इलाके को सील कर दिया है और सफल ऑपरेशन सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. टीम ने नागरिकों को घर के अंदर रहने और उनकी सुरक्षा के लिए मुठभेड़ स्थल के पास आवाजाही से बचने की सलाह दी है.

अधिकारियों ने बताया कि स्थिति सक्रिय बनी हुई है और उसकी कड़ी निगरानी की जा रही है. जैसे-जैसे ऑपरेशन आगे बढ़ेगा, आगे की जानकारी दी जाएगी. जो भी घटनाक्रम होगा उसके बारे में सुरक्षा एजेंसियां आधिकारिक बयान जारी करेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *