कानपुर के चौबेपुर में पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या, शव मकान के पीछे खंडहर में फेंका

Spread the love

कानपुर के चौबेपुर कस्बे में रविवार रात पति ने पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी. सुबह जब बच्चों ने मम्मी की खोजबीन की तो घटना की जानकारी हुई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस को दी गई तहरीर में मृतका की मां लक्ष्मी ने बताया कि दामाद संजय नशे में आएदिन बेटी बीनू (28) के साथ मारपीट करता था  जिसकी शिकायत बेटी ने कई बार की.

संजय को समझाया लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आया. रविवार रात को भी मारपीट की इसके बाद गला रेत कर हत्या कर दी. शव को मकान के पीछे खंडहर में फेंक दिया. सुबह बच्चों ने जब मां के बारे में पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया.

बाद में शव मकान के पीछे खंडहर में पड़ा मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं पुलिस आरोपी संजय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *