कानपुर के बिरहाना रोड दवा मार्केट में लगी भीषण आग, करीब एक दर्जन दुकानें; हड़कंप

Spread the love

कानपुर के कलक्टरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिराना रोड स्थित दवा मार्केट में आज एक भीषण आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. आग इतनी विकराल थी कि उसने दवा मार्केट की करीब एक दर्जन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास जारी है.

दवा मार्केट के अध्यक्ष और महामंत्री के अनुसार, इस मार्केट में लगभग 1,000 दवा की दुकानें हैं, जो काफी पुरानी भी हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी इस मार्केट में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं.

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है. मौके पर भारी भीड़ जुट गई है और पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *