कानपुर के चौबेपुर में आंधी-तूफ़ान से दीवार की बीम गिरी: एक की मौत, दो घायल

Spread the love

कानपुर में चौबेपुर के जगुआपुरवा गांव में घर के बाहर संतोष राजपूत का 36 वर्षीय बेटा अनिल राजपूत अपने बेटे शभांशू के साथ चारपाई पर लेटे थे. बगल की चारपाई पर बड़ा भाई राम सिंह लेटे थे. देर रात 12 बजे के करीब आई तेज आंधी के दौरान मकान के दूसरे माले में बनी दीवार बीम समेत नीचे आ गिरी. बीम के नीचे दबने से अनिल राजपूत की मौके पर मौत हो गई.

बेटा सुभांशू घायल के बड़ा भाई राम सिंह घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मौत से घर में चीख पुकार मच गई. मौके पर सुबह पहुंचे लेखपाल ने घटना स्थल का मुआयना किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *