आंधी-तूफ़ान से कानपुर के रामकृष्ण नगर में दो पेड़ मकान पर गिरे,खंभा सड़क पर गिरा; 15 mm बारिश

Spread the love

कानपुर में बुधवार देर रात अचानक से मौसम बदल गया. आंधी बारिश के बाद दर्शन पुरवा के रामकृष्ण नगर में दो पेड़ धराशाई हो गए. इस दौरान पेड़ गिरकर स्थानीय निवासी उदय प्रताप के मकान पर आ गिरा जिससे मकान के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. पेड़ गिरने से आसपास के बिजली के खंभे और लाइन भी बुरी तरह टूट गई वहीं, करीब 3 घंटे तक लाइट गुल रही. सुबह से मौसम ठंडा बना हुआ है. हालांकि बादलों की आवाजाही से धूप-छांव का खेल जारी है।

कानपुर में बारिश से पहले तेज धूल भरी आंधी चली जिससे पूरे शहर की लाइट हुई गुल हो गयी. तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश से पूरे शहर की लाइट काट दी गई. पूरे शहर में ब्लैकआउट जैसी स्थिति बन गई. करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली. कई स्थानों पर पेड़ भी गिरे वहीं मौसम विभाग के मुताबिक रात सवा 12 से 1 बजे तक 45 मिनट में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई.

प्री-मानसून बारिश के लिए बनी परिस्थितियां: हालांकि नम व तेज हवाओं ने अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस से कमी ला दी है. तापमान 37.7 डिग्री दर्ज किए गए. बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नम हवाएं आना शुरू हो गई हैं. माश्चर फीड पर्याप्त मात्रा में आने से स्थानीय स्तर पर प्री-मानसून बारिश के लिए स्थितियां अनुकूल हो गई हैं.

उदय सिंह ने बताया कि उनके मकान पर आंधी के दौरान पेड़ गिर गया. रात में आंधी-बारिश ने दी राहत बुधवार को पूरे दिन तेज हवाएं चलती रहीं, इससे धूप निकलने के बाद भी तापमान सामान्य से नीचे रहे. रात में बादलों की आवाजाही के चलते न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री बढ़कर 28 डिग्री दर्ज किए गए. हालांकि रात में आंधी-बारिश ने गर्मी को पूरी तरह दूर कर दिया.

हवा में नमी का प्रतिशत बढ़कर 77 हुआ: हवा में नमी का प्रतिशत बढ़कर 77 तक पहुंच गया है. तापमान भले कम, लेकिन गर्मी ज्यादा महसूस होगी. कानपुर में अधिकतम तापमान भले सामान्य से नीचे आ गए हैं लेकिन नमी के चलते हीटइंडेक्स वाली स्थिति बन रही है. गर्मी की फीलिंग 43 से 44 डिग्री वाली ही होगी. हीटइंडेक्स वाली स्थिति में बॉडी अपना टेंप्रेचर मेंटेन नहीं कर पाती है और हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. इसमें बेहोशी तक आ जाती है. पानी लगातार पीते रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *