हमीरपुर के राठ में 3 साल की बच्ची के सामने माता-पिता पर कातिलाना हमला, मा की मौत

Spread the love

हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां पर एक दंपति पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया. घटना में 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि मृतका के पति को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. आरोपितो ने तीन साल की मासूम बच्ची के सामने उसके माता पिता को बेरहमी से मारापीटा वही मां की हत्या होते देख बच्ची गुमसुम हो गयी है. घटना की जानकारी पाकर मौके पर डीआईजी, एसपी समेत पुलिस बल पहुंचा. जिसके बाद अधिकारियों ने जांच पड़ताल की.

आपको बता दें कि घटना गुरूवार रात करीब 2 बजे की है. बदमाशों ने ट्रैक्टर की टपलिंग से हमला किया. दंपति गीता और अनिल अपनी 3 वर्षीय बेटी शानवी के साथ सो रहे थे. अनिल के पिता राजेश उस समय किसी शादी में गांव से बाहर गए थे. शादी से लौट रहे एक ग्रामीण प्रमोद ने मकान से कराहने की आवाज सुनी. जालीदार दरवाजे से देखने पर खून फैला मिला. उन्होंने अन्य ग्रामीणों को सूचित किया और 112 पर पुलिस को बुलाया.

पुलिस अधीक्षक डॉ दीक्षा शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की गहन जांच की जा रही है. परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वही पुलिस घटना को अंजाम देने की क्या वजह है. इसके खुलासे के लिए भी लगी हुई है। बताया गया कि जब पुलिस अंदर गयी तो खून से लथपथ महिला जमीन में पड़ी थी. वही युवक गम्भीर रूप से घायल था। पूरी घटना बच्ची के सामने ही हुई है जिससे वह गुमसुम है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *