कानपुर के शिवराजपुर में ईको – बाइक में भीषण भिड़ंत, दो की मौके पर मौत; दो घायल

Spread the love

कानपुर के शिवराजपुर कुकरी पुलिया के पास एक ईको कार व बाइक में भिड़ंत हो गई जिसमे बाइक सवार दो लोगो की मौत हो गई और कार सवार दो लोग घायल हो गए. एसआई शिवराजपुर नरेंद्र कुमार के मुताबिक शिवराजपुर के बीरामऊ गांव का 30 वर्षीय महेंद्र का कपुरपुर गांव में मेडिकल स्टोर है. शुक्रवार सुबह वह बाइक से मेडिकल स्टोर जा रहा था. रास्ते मे कुकरी गांव का 40 वर्षीय भूप सिंह उसकी बाइक पर बैठ गया. दोनो आने लगे. कुकरी पुलिया के पास विपरीत दिशा से आ रही ईको कार ने बाइक को टक्कर मार दी.

हादसे में बाइक सवार दोनो और कार सवार रमालालपुर के महेंद्र प्रताप व रमाकांत घयल हो गए. पुलिस ने एम्बुलेंस से चारो घायलों को सीएचसी शिवराजपुर भेजा. जहाँ डॉक्टर ने बाइक सवार महेंद्र व भूप सिंह को मर्त घोषित कर दिया और कार सवार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया.

कुंवरपुर कुकरी गांव के प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कटियार ने बताया कि कार चालक बहुत नशे में था. पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है. दोनो के परिवार में कोहराम मचा है. और दोनो के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *