आलिया भट्ट का Cannes डेब्यू, गाउन के साथ कैरी किया नो जूलरी लुक, जीता फैन्स का दिल

Spread the love

कान्स रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने इस साल डेब्यू किया है. हर कोई इनके पहले लुक को लेकर बेहद एक्साइटेड था. आलिया का फर्स्ट लुक रिवील हो चुका है. 

22 मई को आलिया, मुंबई से फ्रेंच रिवेरा के लिए रवाना हुई थीं. जैसे ही वहां पहुंचीं, वो रेडी होने के लिए चली गईं. आलिया का लुक फैन्स के बीच चर्चा में आया हुआ है. 

आलिया ने Schia Parelli द्वारा डिजाइन बॉडी फिटेड गाउन कैरी किया है. ऑफ शोल्डर इस गाउन में नी लेंथ तक फूल जड़े नजर आ रहे हैं. 

नी से नीचे की ओर फ्रिल लगी है और साथ ही छोटी सी वेल उससे बनाई गई है. आलिया ने कानों में ईयररिंग्स पहने हैं. इसके अलावा कोई जूलरी कैरी नहीं की है.

बालों को बन के रूप में बांधा हुआ है. न्यूड मेकअप किया है. एक्ट्रेस के चेहरे की खुशी देखकर हर कोई शॉक्ड है. सभी का कहना है कि लंबी फ्लाइट के बावजूद ये कितनी फ्रेश दिख रही हैं. 

फैन्स आलिया का लुक काफी पसंद कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- आलिया आप टॉप पर हों और सभी की निगाहें आपके लुक पर टिकी हुई हैं. 

बता दें कि आलिया भट्ट को रिया कपूर ने स्टाइल किया है. जूलरी, मेकअप से लेकर ड्रेस भी उन्होंने फाइनल की है. आलिया सच में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *