कानपुर के मस्कर घाट पर नहाने गए तीन नाबालिग गंगा में डूबे, एक का शव बरामद, 2 की तलाश जारी

Spread the love

कानपुर के मैस्कर घाट पर नहाने के दौरान 3 लोग डूब गए. गोताखोरों ने उनमें से तीन को बचा लिया. एक नाबालिग का शव बरामद हुआ है जबकि दो अभी भी लापता हैं. उनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

. गंगा नदी में लोगों के डूबने की सूचना मिलने के बाद वहां पर गांव वालों की भीड़ लग गई. जूही से कैंट के मैस्कर घाट नहाने पहुंचे थे छह लड़के डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया- रविवार दोपहर को परमपुरवा जूही निवासी राजनारायण का 19 साल का बेटा नंदू, दीपू रावत का 17 साल का बेटा अंकुर, लला का 16 साल का बेटा साहिल, अजय रावत का बेटा कुनाल, गिरधारी लाल का बेटा गोलू और लला अंसारी का बेटा सोनू गंगा में नहाने गए थे. नहाने के दौरान खेल-खेल में सभी दोस्त गंगा में पानी की गहराई को नहीं भांप सके और अंदर चले गए.

सूचना पर पुलिस गोताखोर लेकर पहुंची: तेज बहाव के कारण गहराई का पता नहीं चला इस दौरान तेज बहाव के चपेट में आने से सभी डूबने लगे. चीख-पुकार सुन वहां मौजूद गोताखोरों ने तीन को तो बचा लिया, लेकिन नाबालिग अंकुर और साहिल के साथ 19 साल का नंदू डूब गया. सूचना पर कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद 17 साल के अंकुर रावत का शव बरामद कर लिया जबकि नंदू और साहिल की तलाश में गोताखोरों की टीमें गंगा में तलाश कर रही हैं.

कैंट थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अन्य दोनों की तलाश में गोताखोरों व जल पुलिस की टीमें लगी हुई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *