कानपुर में घाटमपुर के बाहर मूसानगर रोड पर ब्लॉक कार्यालय के पास सोमवार को बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई. इसमें चार लोग घायल हो गए. सभी घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां दो घायलों ने दम तोड़ दिया वहीं, दो गंभीर घायलों को उर्सला रेफर कर दिया गया.
थाना क्षेत्र के राहा निवासी मुकेश (35) गांव के ही सुनील (50) के साथ बाइक से जा रहे थे. जैसे ही उनकी बाइक ब्लॉक कार्यालय के पास पहुंची. तभी नवेड़ी निवासी अन्नू सिंह (19) के साथ मोतीपुर निवासी अर्पित (35) की बाइक से भिड़ंत हो गई.
भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि चारों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे. हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर सीएचसी पहुंची. यहां पर मुकेश व सुनील की मौत हो गई. वहीं, अर्पित व अन्नू की हालत गंभीर होने पर उर्सला रेफर कर दिया गया.
















Leave a Reply