कानपुर के बिल्हौर में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा: बसों की भिड़ंत में 26 घायल, 2KM तक जाम

Spread the love

कानपुर में बिल्हौर के अरौल लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मकनपुर गांव के पास मंगलवार सुबह 4 बजे दो बसों की टक्कर में 26 यात्री घायल हो गए. इसमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. दिल्ली से गोंडा जा रही दो स्लीपर बसों में से पीछे वाली बस में चालक को झपकी आने से बेकाबू हो गई. आगे वाली बस को पीछे से टक्कर मार दी.

इससे आगे वाली बस पलटने से उसमें 26 सवारियां घायल हो गईं. घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. थाना प्रभारी जनार्दन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. 

मिली जानकारी के अनुसार बिल्हौर में मकनपुर के निकट लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर ओवरटेक कर रही एक तेज रफ्तार बस की टक्कर से आगे चल रही बस पलट गई. हादसे में 26 सवारियां घायल हो गईं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंची आधा दर्जन एम्बुलेंस से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया जहां से गंभीर रूप से घायल एक दर्जन लोगों को कानपुर रेफर कर दिया गया.

अरौल थाना क्षेत्र में मकनपुर गांव के निकट दिल्ली से गोंडा के लिए जा रही दो स्लीपर बसों में पीछे चल रही पहले ओवरटेक करने के प्रयास में आगे चल रही बस में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि आगे चल रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना में महिलाओं बच्चों सहित 26 लोग घायल हो गए। घटना इतनी भयावह कि हर तरफ चीख पुकार मच गई.

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जनार्दन के साथ मौके पर पहुंच गए और मौके पर पहुंची आधा दर्जन एम्बुलेंस से सभी घायलों को उपचार के लिए बिल्हौर सीएचसी भिजवाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 20 लोगों को हैलट अस्पताल कानपुर के लिए रेफर कर दिया जिसमें तीन घरेलू की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही एसीपी अमरनाथ यादव सहित बिल्हौर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. वहीं पहले अलर्ट स्वास्थ्य टीम ने तेजी दिखाते हुए आनन-फानन में सभी का उपचार शुरू किया. हालांकि कोई जनहानि न होने से लोगों ने राहत के सांस ली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *