कानपुर के कल्याणपुर में तेज रफ्तार लोडर ने स्कूटी को मारी टक्कर: भाई-बहन की मौत, एक घंटे तड़पे दोनों

Spread the love

कानपुर में कल्याणपुर के आवास विकास केसा हाउस के पास बहन को नर्सिंग की परीक्षा दिलाने जा रहे स्कूटी सवार किशोर को बुधवार सुबह तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी. दोनों करीब एक घंटे तक तड़पते रहे. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएससी कल्याणपुर लेकर गई थी.

यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मसवानपुर निवासी मोहम्मद अकील की बेटी अलशिफा (18) नर्सिंग की छात्रा थी. छोटा भाई तौहीद (15) बहन को एक निजी कॉलेज में परीक्षा दिलाने स्कूटी से करीब सुबह साढ़े पांच बजे जा रहा था. अभी वो केसा चौराहे पर पहुंचे ही थे तभी उल्टी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने स्कूटी में टक्कर मार दी.

आसपास के लोगों के मुताबिक हादसे के बाद दोनों करीब एक घंटे तक पड़े रहे. दोनों ने यही दम तोड़ दिया था. सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर सीएससी पहुंची. यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *