कानपुर में CM योगी के हेलिकॉप्टर लैंडिंग में चूक: दूसरे हैलीपैड पर उतार दिया, अफसर घबराये

Spread the love

कानपुर में सीएम योगी के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान बड़ी चूक सामने आई. पायलट ने हेलिकॉप्टर को तय हैलीपैड के बजाय दूसरे हैलीपैड पर उतार दिया. तय हैलीपैड से 500 मीटर पहले हेलिकॉप्टर के लैंड करने से वेलकम के लिए खड़े अफसर घबरा गए.

आनन-फानन में अधिकारी गाड़ियों से सीएम तक पहुंचे और उनका स्वागत किया. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह चूक कैसे हुई.

सूत्रों के मुताबिक, CSA यूनिवर्सिटी में दो हैलीपैड बनाए गए थे. दोनों के बीच की दूरी 500 मीटर है. एक हैलीपैड पीएम मोदी के लिए निर्धारित है, जबकि दूसरा मुख्यमंत्री और अन्य वीआईपी के लिए. पीएम मोदी के लिए निर्धारित हैलीपैड पर इस समय एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग का ट्रायल चल रहा है. इसी हैलीपैड पर सीएम योगी का हेलिकॉप्टर उतरा.

इस मामले में डीएम से बात करनी चाही तो उनके स्टाफ ने कहा- सर अभी मीटिंग के बाद बात करेंगे. बता दें कि इससे पहले, 20 अप्रैल को भी कानपुर में सीएम का हेलिकॉप्टर तेज हवा में डगमगा गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *