कानपुर के झकरकट्टी बस अड्डे पर TSI के साथ गाली गलौज, बस कंडक्टर बोला- जा काट दे चालान, जांच शुरू

Spread the love

कानपुर के झकरकट्टी बस अड्डे के ट्राफिक पॉइंट में तैनात टीएसआई के साथ गाली गलौज का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि Axis Metro वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. मिली जानकारी के अनुसार, सड़क के बीच में बस लगाने से विवाद हुआ. इसके बाद गालीगलौज होने लगी.

ड्राइवरों की अराजकता से जनता त्रस्त

वायरल वीडियो में बस कंडक्टर धमकी देता भी दिख रहा है, जो कहता दिख रहा है कि जा काट दे चलान. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू की है. बता दें कि झकरकट्टी बस अड्डे पर ड्राइवरों की अराजकता से जनता त्रस्त है. बीच सड़क बसों को खड़ी करके सवारियां बैठालते हैं. यही नहीं, आड़ी-तिरछी बसों के बीच सड़क पर खड़े होने से रोड पर जाम भी लगता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *