‘यूपी उपचुनाव में सपा-कांग्रेस फिर करेंगी कमाल, कोई भी बीजेपी की हार नहीं रोक सकता’

Spread the love

UP की 10 विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच रस्साकशी तेज हो गई है. अब बुधवार को सपा प्रमुख और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जनता उपचुनावों में भी बीजेपी को हराने के लिए मैदान में उतर चुकी है, उनको कोई भी पराजय से नहीं रोक सकता.

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, जब उपचुनावों में भी भाजपा को हराने के लिए जनता फील्ड में उतर चुकी है तो भाजपा कुछ अधिकारियों को हटाने का कितना भी शासकीय-प्रशासकीय नाटक कर ले, कोई उनको पराजय से रोक नहीं सकता. देखना ये भी है कि इनकी जगह जो अफसर आएंगे, उनकी निष्पक्षता पर मोहर कौन लगाएगा.

‘हार के अपमान से बचने का बहाने ना ढूंढें’

उन्होंने कहा कि भाजपा उपचुनावों में अपनी 10/10 की हार के अपमान से बचने के बहाने ना ढूंढे. अगर भाजपा जन-विरोधी नहीं होती तो आज ये दिन नहीं देखने पड़ते. महंगाई, बेरोजगारी, बेकारी, पुलिस भर्ती, नीट परीक्षा, महिला-सुरक्षा, संविधान और आरक्षण की रक्षा, नजूल भूमि जैसे मुद्दों से लड़ने के लिए भाजपा कब और किसे नियुक्त करेगी?

अखिलेश ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, कुछ विशेष अधिकारियों को चुनावी ज़िम्मेदारी से हटाने की बात कहकर, भाजपाइयों ने ये बात स्वीकार कर ली है कि उनकी सरकार में शायद कुछ चुनावी घपले अधिकारियों के स्तर पर होते हैं. ये भाजपा की अपनी सरकार के साथ-ही-साथ चुनाव आयोग के ऊपर भी… चुनाव आयोग स्वत: संज्ञान ले.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *