कानपुर के बादशाहीनाका में बिजली के बिल को लेकर भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने सूजा घोपकर की हत्या

Spread the love

कानपुर के बादशाहीनाका में बिजली के बिल को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया. इसके बाद बड़े भाई ने बर्फ काटने वाला सूजा घोपकर छोटे भाई की हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी.

बादशाहीनाका स्थित गुलियाना निवासी 34 वर्षीय बृजेंद्र यादव और जितेंद्र यादव दो भाई हैं. गर्मी के कारण इस माह उनके घर का बिल ज्यादा आ गया जिस वजह से बिजली का बिल जमा नहीं कर पाने के कारण दो दिन पहले उनका बिजली का कनेक्शन कट गया. इसी बात को लेकर बृजेंद्र शनिवार को बर्फ बेचने वाले बड़े भाई जितेंद्र यादव की दुकान पहुंचे. जहां दोनों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया.

इस दौरान जितेंद्र ने बर्फ काटने वाले सूजा से छोटे भाई बृजेंद्र पर हमला कर दिए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से भाग निकला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान बृजेंद्र की मौत हो गई.

बादशाहीनाका थाना प्रभारी ने बताया कि बिजली के बिल को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ था. इसके बाद बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी. आरोपित की तलाश की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *