कानपुर के घाटमपुर के गोपालपुर रोड रेलवे क्रासिंग में घर से दवा लेने के लिए निकली महिला की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना की जानकारी होने के दौरान ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
घाटमपुर थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव के रहने वाले सुरेश कुमार की पत्नी संतो देवी शनिवार सुबह घर से दवा लेने की बात कहकर निकली थी, तभी कानपुर बांदा रेलवे लाइन पर स्थित गोपालपुर रोड रेलवे क्रासिंग के पास महिला मालगाड़ी की चपेट में आ गई जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वही ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल पर जांच पड़ताल करने के साथ महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
घटना के बाद से परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल है. घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी, परिजनो को जानकारी देने के साथ महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
















Leave a Reply