हमीरपुर में चंद घण्टो में ज्वेलर्स के घर लूट करने वाले लुटेरे से पुलिस की मुठभेड़, दोनों पैर में लगी गोली

Spread the love

हमीरपुर की राठ कोतवाली क्षेत्र के नौहाई मोड़ के पास पुलिस की ज्वेलर्स के घर लूट करने वाले एक लुटेरे राजेन्द्र से मुठभेड़ हो गयी जिसमे आरोपी राजेंद्र ने पुलिस पर फायर झोंका जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलायीं जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. उसके दोनों पैर में गोली लगी. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस तरह चंद घण्टो में ही पुलिस ने ज्वेलर्स के घर लूट करने वाले लुटेरे राजेन्द्र को मुठभेड़ में किया घायल.

मिली जानकारी के अनुसार इस लुटेरे राजेंद्र ने दिनदहाड़े ज्वेलर्स के घर लूट की घटना को दिया जो पुलिस के लिए चुनौती बन गया था. पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा ने लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगाई थी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जब कार्रवाई की तो लुटेरे ने पुलिस को देखते ही फायर झोंक दिया जिसके जवाब में पुलिस कार्रवाई की जिससे उसके दोनों पैर में गोली लगी. पुलिस ने लुटेरे के पास से ज्वेलर्स के घर से लूटा हुआ माल व अवैध तमंचा बरामद किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *