नई नवेली दुल्हन जब जेठ को छुड़ाने पहुंच गयी थाने, सब हक्के बक्के; फिर पुलिस से ये बोली

Spread the love

इरशाद खान, हमीरपुर।

हमीरपुर जनपद की मौदहा कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमे नई नवेली दुल्हन विदाई से पहले हाथों में मेहंदी लगाए थाने पहुँच गयी और पुलिस वालों से अपने जेठ को तुरंत छोड़ने की जिद करने लगी. दुल्हन के तेवर देख पुलिस वाले भी हक्के बक्के रह गए.

मामला यह है कि बांदा से हमीरपुर के मौदहा इलाके में देर रात बारात आई थी जिसके बाद किसी बात को लेकर जनतियों से बारातियों में विवाद हो गया और विवाद इस कदर बढ़ गया कि पुलिस आ गयी और दूल्हे के भाई सहित अन्य लोगों को थाने, ले गयी. रातभर छोड़ा भी नहीं. दुल्हन को जब ये बात पता लगी तो वह दर्जनों महिलाओं के साथ जेठ को छुड़ाने थाने पहुंच गयी. उसने पुलिस वालों से कहा कि जब तक जेठ को नहीं छोड़ेगी पुलिस तब तक मेरी विदाई नहीं होगी चूंकि मामला कुछ ख़ास नहीं था इसलिए पुलिस ने उसके जेठ को छोड़ दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *