महाराजपुर थाने के सामने भीषड़ सड़क हादसा: ट्राला ट्रक में घुसा, चालक के सीने से आर-पार हुआ गाटर

Spread the love

कानपुर में महाराजपुर थाना परिसर के गेट के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इसमें फतेहपुर से लोहे के बड़े गाटर लादकर कानपुर जा रहा ट्रक ट्राला आगे जा रहे ट्रक में पीछे से घुस गया.

इसमें लोहे की गाटर ट्रक की केबिन को फाड़ते हुए चालक के सीने के आर-पार हो गए, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं, परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आगे जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ है. मौके पर पुलिस द्वारा केबिन को काटकर शव को निकाला जा रहा है और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *